बलरामपुर

सिंजेंटा कंपनी ने किसानों को फसल के बारे में दी जानकारी
02-Nov-2022 8:27 PM
सिंजेंटा कंपनी ने किसानों को फसल के बारे में दी जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज,2 नवंबर।
छठ पूजा के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला के ग्राम कछिया  में  राजकुमार गुप्ता के खेतों में  किसानों के लिए सिंजेंटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तरफ से एनके का एस  4003 धान का फसल प्रदर्शन मीटिंग किया गया।

सिंजेंटा कंपनी के सीनियर टेरिटरी मैनेजर के.के.तिवारी के द्वारा किसानों को खेती संबंधित सम्पूर्ण  जानकारी दी गई  और उसके साथ ही एस 4003 धान को और अन्य कंपनी का धान 5म5 मीटर कटाई करके दाना निकाल कर तौला गया और दिखाया गया जिसमें अन्य धान के तुलना में एस  4003 धान का पैदावार 6 क्विंटल प्रति एकड़ ज्यादा पैदावार आया।

श्री तिवारी ने बताया कि एस 4003 धान गादर चावर खेत में देता है अन्य धान से ज्यादा पैदावार यह धान 120 से 125 दिनों में पक कर तैयार हो जाता है और एस 4003 धान की बालियां लम्बी होती है जिससे प्रति बाली दानो की संख्या अधिक होता है जिससे किसानों को अन्य धान के अपेक्षा पैदावार ज्यादा मिलता है।

श्री तिवारी ने किसानों को सलाह दी कि सिंजेंटा कंपनी किसानों को  उच्चगुणवत्ता वाली बीज देता है जिससे किसानों को बेहतर पैदावार मिलता है।

उन्होंने किसानों को रबी सीजन में गेहूं और मक्के के खेती संबंधित भी जानकारी दी,  जिसमें उन्होंने बताया कि सिंजेंटा कंपनी का बेहतरीन गेहंू है एस डब्लू  23 जो अन्य गेंहू से ज्यादा पैदावार देता है और जो किसान भाई मक्के का खेती करना चाहते हैं उनके लिए सबसे बेहतरीन मक्का है। एनके 7720 जो रबी सीजन में देता है अन्य मक्के के अपेक्षा ज्यादा पैदावर देता है।


अन्य पोस्ट