बलरामपुर

80 से अधिक ने कांग्रेस की सदस्यता ली
23-Oct-2022 8:36 PM
80 से अधिक ने कांग्रेस की सदस्यता ली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 23 अक्टूबर।
सनावल क्षेत्र से लगातार बड़ी की संख्या मंे ग्रामीण कांग्रेस की सदयस्ता ग्रहण कर रहे हैं, आज भी विधायक बृहस्पत सिंह के निवास पर इंद्रावतीपुर, बरवाही सहित अन्य गांव के 80 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर सभी ने कहा कि कांग्रेस के जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर हम सब कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से मुझे लगातार लोगों का प्यार एवं आशीर्वाद मिल रहा है, मेरी जिम्मेदारी और बढ़ जा रही है मैं आप सबके विश्वास पर खरा उतरु, यही मेरा निरंतर प्रयास रहता है। क्षेत्र में आज बड़े-बड़े विकास कार्य हो रहे हैं. किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार किसानों की हित में काम रहे हैं समाज के सभी वर्गों के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य हो रहा है, इसका परिणाम है कि आप सब लगातार कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे लोगों ने कहा कि विधायक जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं का सम्मान कर रहे हैं एवं 24 घंटा सेवा के लिए तत्पर रहते हैं निश्चित रूप से यह उनकी कर्मठता को दर्शाता है। वे अपने अत्यंत व्यस्त कार्यक्रमों के बाद भी कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क एवं संवाद करते रहते हैं जिससे क्षेत्र की समस्याएं सामने आती हैं एवं उन्हें वे हल करते हैं। हमारे क्षेत्र में कद्दावर नेता जो प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पद पर रहे परंतु उन्होंने कभी भी कार्यकर्ताओं के साथ इस प्रकार से घुलमिल कर एवं उनके सुख-दुख के साथी नहीं बन सके। सभी ने विधायक बृहस्पति सिंह के कार्यों की जमकर प्रशंसा की।


अन्य पोस्ट