बलरामपुर
इंजीनियर संजय गायकर सडक़ दुर्घटना में हुए घायल
20-Oct-2022 8:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 20 अक्टूबर। जल संसाधन विभाग रामानुजगंज में पदस्थ रहे इंजीनियर संजय गायकर निजी वाहन से आज सुबह रामानुजगंज आने के दौरान कटघोरा में विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से टक्कर हो गई, जिससे संजय गायकर घायल हो गए। उनका प्राथमिक इलाज कर रायगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
आज सुबह 6 बजे के करीब जल संसाधन विभाग में पदस्थ रहे कार्यपालन अभियंता संजय गायकर अपने निजी वाहन से रामानुजगंज आ रहे थे, इसी दौरान कटघोरा में विपरीत दिशा से आ रही चार चक्का वाहन टक्कर हो गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक इलाज कर रायगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


