बलरामपुर

भाजयुमो ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, पुलिस ने रोका
16-Oct-2022 8:14 PM
भाजयुमो ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, पुलिस ने रोका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुसमी, 16 अक्टूबर।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के निर्देश पर शुक्रवार को देर शाम कुसमी मण्डल के भाजयुमो पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री  का पुतला दहन भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्थानीय बस स्टैण्ड में  किया गया तथा सरकार की कार्यप्रणाली को कोसते हुए नारेबाजी की।

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बतया कि प्रदेश में व्याप्त लचर कानून व्यवस्था, जघन्य अपराध, दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या, छोटी सी बात पर गोलीमार कर हत्या, बलात्कार कर हत्या, नक्सलियों से कांग्रेसियों के संबंध इस बात को दर्शाता है कि इन समस्त घटनाक्रम में कांग्रेस के भूपेश सरकार की मौन सहमति है।

4 वर्षों के इस सरकार में प्रदेश की जनता अपराध अपराधियों और अपराध को संरक्षण देने वाली इस भूपेश बघेल की सरकार से त्रस्त है। आक्रोशित है परेशान है। इसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त मंडलों में कांग्रेस की भूपेश सरकार का पुतला दहन का कार्यक्रम संपन्न कुसमी बस स्टैंड में किया गया। जिसमें  विशेष रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजा गुप्ता एवं स्वधाय मंडल नवीन सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य हरिशंकर सोनी, मंडल उपाध्यक्ष दीपक सिंह , प्रांजल गुप्ता, बृजेश यदुवंशी , अंकित गुप्ता,अर्जुन पैकरा,उत्तम गुप्ता,श्यामाचरण , हिमांशु गुप्ता ,लोकेश यादव , सौरभ यादव ,प्रकाश विश्वकर्मा, अंगद लगड़ा, प्रियांशू लकड़ा , सागर लकड़ा, इंदकुवार, अंकित,अंकित गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, गौतम, एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पुलिस ने जलते पुतले को किया अपने कब्जे
पुतला दहन किये जाने की जानकारी कुसमी पुलिस को पहले ही मिल गईं थी, जिसे असफल बनाने कुसमी थाना प्रभारी सुनील केरकेट्टा कुसमी के बस स्टैंड में दलबल सहित पहले से ही उपस्थित हो गए थे जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए जैसे ही भाजयुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा बस स्टैंड में मुख्यमंत्री के पुतला को दहन करने का प्रयास किया उसके तुरंत ही जलते पुतला को अपने कब्जे में लेते हुए झूमा झपटी के बीच पुलिस की वाहन में रख लिया।


अन्य पोस्ट