बलरामपुर

जो विकास कार्य 15 साल में नहीं हुए, उसे कांग्रेस सरकार बनने के 4 वर्ष के अंदर ही कर दिखाया-बृहस्पत
03-Sep-2022 7:16 PM
जो विकास कार्य 15 साल में नहीं हुए, उसे कांग्रेस सरकार बनने के 4 वर्ष के अंदर ही कर दिखाया-बृहस्पत

बूथ स्तरीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने कहा- जीत का अंतर होगा दोगुना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 3 सितंबर।
विधायक बृहस्पत सिंह के अगुवाई में रामानुजनगंज विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बूथ स्तरीय सम्मेलन के आज तीसरे दिन बलरामपुर विकासखंड के 114 पोलिंग बूथ के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन पं. दीनदयाल उपाध्याय टाउन हॉल में आयोजित किया गया। बूथ स्तरीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने पिछले विधानसभा की तुलना इस बार जीत के अंतर को दुगना करने की बात कही।

 कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए। कांग्रेस की सरकार ने किसानों का कर्जा माफ हुआ, 2500 रुपए च्ंिटल धान की खरीदी हो रही है। शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक कार्य हुए, जिसे लेकर हम 2023 के चुनाव सिर ऊंचा करके जा सकते हैं।

विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से आप लोगों की उपस्थिति कांग्रेस के बूथ स्तरीय सम्मेलन में आ रही है, यह निश्चित रूप से कांग्रेस के नीति सिद्धांतों व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों की स्वीकार्यता को दर्शाता है।

श्री सिंह ने कहा कि बलरामपुर विकासखंड के दूरस्थ अंचल जो विकास से वंचित हैं, वहां मैंने विकास कार्य कराने का कार्य किया है, मैं क्षेत्र के एक एक गांव एक एक मोहल्ला एक एक व्यक्ति को जानता हूं, सबके भावनाओं का सम्मान करते हुए विकास कार्य हो रहे हैं। आज मैं फक्र से कह सकता हूं कि जो विकास कार्य भाजपा के 15 साल के शासनकाल में नहीं हुए, उसे हम लोगों ने कांग्रेस की सरकार बनने के 4 वर्ष के अंदर ही कर दिखाया।

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलरामपुर रिपु जीत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सुंदरमणी मींज उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता, गौर विश्वास हरेंद्र मंडल अरुण तिर्की, बिंदेश्वरी गुप्ता, संजीव गुप्ता विनोद तिवारी सहित अन्य लोगों के द्वारा संबोधित करते हुए विधायक बृहस्पत सिंह के कार्यों की जमकर सराहना की एवं आगामी 2023 के चुनाव में पिछले जीत के अंतर से दुगने अंतर से पुन: जीत दिलाने की बात कही।

इस दौरान पार्षद सलीम खान अजय गुप्ता समर बहादुर सिंह, मनोज गुप्ता, पार्षद अशोक जयसवाल, डॉ. अमरेश सिंह, इंद्रजीत दीक्षित, राजा चौबे, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास दुबे, जसवंत सिंह, अभिषेक सिंह, रमेश यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजा चौबे ने किया, वहीं आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिपुपूजित सिंह ने किया।

मूसलाधार बारिश के बीच हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता
पं. दीनदयाल उपाध्याय टाउनहॉल में आयोजित कांग्रेस के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बलरामपुर विकासखंड के दूरदराज गांव से भी कार्यकर्ता मूसलाधार बारिश के बीच पहुंचे। बृहस्पत सिंह ने कहा कि आपका यही उत्साह ऊर्जा मुझे और बेहतर कार्य करने की शक्ति देता है।


अन्य पोस्ट