बलरामपुर

संगिनी महिला ग्रुप का सावन उत्सव, कई स्पधाएं
25-Jul-2022 7:34 PM
संगिनी महिला ग्रुप का सावन उत्सव, कई स्पधाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 25 जुलाई।
स्थानीय मिनी टाउन हॉल में संगिनी महिला ग्रुप के द्वारा सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन कराया गया,जहां विविध प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
 
संगिनी महिला ग्रुप के द्वारा विगत कई वर्षों से सावन उत्सव का आयोजन किया जाता रहा है, वहीं इस वर्ष भी सावन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सावन उत्सव कार्यक्रम के लिए कई दिन पूर्व से तैयारियां की जाती रही। इस दौरान विविध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, साथ ही गीत, संगीत, नृत्य की भी प्रस्तुति महिलाओं के द्वारा की गई। संगिनी महिला ग्रुप के द्वारा सावन उत्सव के साथ-साथ समय-समय पर विविध रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। जिससे महिलाओं को आगे आने आने एवं अपना प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है एवं उनकी झिझक भी दूर हो रही है। सावन उत्सव कार्यक्रम में नगर के सभी वार्डों से महिलाएं उपस्थित रहीं।
 


अन्य पोस्ट