बलरामपुर

एनीकट व जलाशयों की मरम्मत अंतिम चरण पर
12-Jun-2022 9:36 PM
एनीकट व जलाशयों की मरम्मत अंतिम चरण पर

रामानुजगंज,12 जून। जल संसाधन संभाग क्रमांक 2 के अंतर्गत विभिन्न एनीकट जलाशयों के आवश्यकता अनुसार सुधार एवं मरम्मत का कार्य अब अपने अंतिम चरण में है। कार्यपालन अभियंता लगातार साइड का निरीक्षण कर कार्य और तेजी से पूर्ण करने वह आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं, ताकि एनीकट एवं जलाशयों का लाभ किसानों को शत-प्रतिशत मिल सके।

गौरतलब है कि जल संसाधन संभाग क्रमांक 2 के अंतर्गत दर्जनों जलाशय एवं एनीकट हैं, जिनमें आवश्यक सुधार की मांग लंबे समय से स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा की जाती रही है, परंतु इस ओर तत्कालीन अधिकारियों के द्वारा ध्यान नहीं दिया गया।

नव पदस्थ कार्यपालन अभियंता संजय ग्रायकर के द्वारा संभाग के अंतर्गत सभी जलाशयों एवं एनीकट का निरीक्षण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ करके सभी को आवश्यकता के अनुसार दुरुस्त करने का कार्य युद्ध स्तर पर कर दिया गया, वहीं वर्षा ऋतु के आगमन को देखते हुए लगातार साइड भ्रमण कर कार्य में और तेजी लाने एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।

इस संबंध में कार्यपालन अभियंता संजय ग्रायकर ने बताया कि वर्षा ऋतु के आगमन को देखते हुए एनीकट एवं जलाशयों के सुधार एवं मरम्मत के कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं, कार्य करीब करीब पूर्ण हो चुके हैं। लगातार में साइड भ्रमण कर वस्तुस्थिति जायजा भी ले रहा हूं।


अन्य पोस्ट