बलरामपुर

भाजपा महिला मोर्चा ने आंबा केंद्रों में बच्चों को खिलौना व महिलाओं को बांटे खाद्य सामान
21-Apr-2022 7:26 PM
भाजपा महिला मोर्चा ने आंबा केंद्रों में बच्चों को खिलौना व महिलाओं को बांटे खाद्य सामान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 21 अप्रैल।
भाजपा महिला मोर्चा मंडल रामानुजगंज में भाजपा महिला मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी किरण पासवान के नेतृत्व एवं मंडल प्रभारी सरस्वती ठाकुर की उपस्थिति में नगर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में जहां बच्चों को खिलौना वितरित किया गया, वहीं गर्भवती महिलाओं को फल एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी किरण पासवान ने बताया कि सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है, इसी के तहत भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष शकुंतला पोर्ते के निर्देश पर हम लोगों के द्वारा नगर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों को खेल सामग्री वितरित किया गया। गर्भवती महिलाओं को फल एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री वितरित किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा के सीतादेवी मनीषा सरस्वती रवि सहित अन्य लोगों की उपस्थित रही।


अन्य पोस्ट