बलरामपुर

स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में विशाल तिरंगा यात्रा व मशाल रैली निकाली
30-Mar-2022 8:50 PM
स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में विशाल तिरंगा यात्रा व मशाल रैली निकाली

रामानुजगंज, 30 मार्च। जिला प्रशासन के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव हमर धरोहर हमर गांव स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल, उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता, पार्षद अशोक जयसवाल एसडीएम गौतम सिंह, तहसीलदार विनीत सिंह, सीएमओ दीपक एक्का महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आरबी सोनवानी सहित सैकड़ों नगरवासी की उपस्थिति में विशाल तिरंगा यात्रा व मशाल जुलूस निकाला गया। नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान भारत माता जय के नारे लगते रहे।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हमर धरोहर हमर गांव स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में विशाल तिरंगा यात्रा एवं मशाल रैली निकाली गई। आज स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। हम सब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मानित करके गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। ऐसे कार्यक्रम से हम सब में देश भक्ति भावना का संचार होता है एवं देश प्रेम की भावना भी जागृत होती है।

 एसडीएम गौतम सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन के आह्वान पर आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वतंत्र संग्राम सेनानी के परिवार से वयोवृद्ध जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश गुप्ता, जगदंबा गुप्ता रामेश्वर गुप्ता को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।  तिरंगा यात्रा एवं मशाल रैली नगर के प्रमुख चौक-चौराहे होते भारत माता चौक पहुंची, जहां भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया।


अन्य पोस्ट