बलरामपुर
श्याम बिहारी सिंह का निधन
12-Mar-2022 8:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजपुर, 12 मार्च। राजपुर बूढ़ाबगीचा निवासी श्याम बिहारी सिंह का शुक्रवार की देर रात निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। वे नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संतोष सिंह के पिता थे। स्व. श्याम बिहारी वन विभाग में डिप्टी रेंजर के पद पर सेवा देते हुए 2004 में रिटायर हो चुके थे। पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। कल रात में उनकी तबीयत अचानक काफी खराब हो गई, रात्रि करीब 2 बजे उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार राजपुर के गेऊर नदी मुक्ति धाम में किया गया। उनके निधन से परिवार सहित राजपुर में शोक की लहर है। उनकी अंतिम यात्रा में नगर के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


