बलरामपुर

भाजयुमो कार्य समिति की समीक्षा बैठक
07-Mar-2022 9:08 PM
भाजयुमो कार्य समिति की समीक्षा बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर, 7 मार्च।
रविवार को नगर के रेस्ट हाउस में भाजयुमो की कार्यसमिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में विशेष रूप से भाजयुमो जिला अध्यक्ष विकेश साहू,राजपुर मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे,भाजयुमो मंडल राजपुर प्रभारी हरिकिशुन पैकरा व राजपुर मंडल सह प्रभारी विनय सोनी उपस्थित थे।

बैठक में मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे ने पार्टी के निर्देश का पालन और पार्टी के रीति नीति से अवगत कराया,भाजयुमो जिला अध्यक्ष विकेश साहू ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से अपनी व्यक्तिगत चर्चा कर पार्टी के आगामी कार्यक्रम की चर्चा की जिसमें विशेष रूप से आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा मंडल राजपुर में लगभग 20 कार्यकर्ताओं नें भाजयुमो की सदस्यता ग्रहण की एवं पंकज गुप्ता को भाजयुमो राजपुर उपाध्यक्ष,कुमार गौरव को मंत्री, मंगलू राम को प्रशिक्षण प्रमुख,शमीम लकड़ा को शासकीय योजन स्वाध्याय प्रमुख जैसी जिम्मेदारी सौंपी गयी। इस बैठक में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुभम सोनी ने भी पूरे जोश के साथ कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया।


अन्य पोस्ट