बलरामपुर
रामानुजगंज,27 फरवरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार रामानुजगंज के द्वारा अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में शांतिकुंज की स्वर्ण जयंती के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय नारी सशक्तिकरण कार्यशाला टोली नायक लक्ष्मी सिंह मीना सिंह, आशा यादव लक्ष्मी तिवारी, अमृता जयसवाल की विशेष उपस्थिति में वार्ड -9 में स्थित गायत्री मंदिर में आयोजित किया गया, जहां नारी सशक्तिकरण पर अंबिकापुर बलरामपुर से आई महिला वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे।
कार्यशाला में नारी सशक्त कैसे बने, नारी जागरण की आवश्यकता एवं भूमिका, नारी की समस्या एवं समाधान पर विस्तार से बात महिला वक्ताओं के द्वारा रखा गया। साथ ही विभिन्न कार्य योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें बली वैश्य यज्ञ, सूक्ष्म यज्ञ, बाल संस्कार शाला भगवती बाड़ी गर्भ संस्कार व संस्कारों की पुनर्जागरण पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान रामानुजगंज के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अमृता जायसवाल ने कहा कि परंपराओं को नहीं विवेक को महत्व दिया जाए। नारी सशक्त कैसे हो, इस विषय पर भी विस्तार से उन्होंने उद्बोधन दिया। इस दौरान चंद्रावती देवी, राजकुमारी बहन, किरण निगम श्वेता शर्मा, रेखा गुप्ता, सर्राफ सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।


