बलरामपुर

मजदूर संघ ने कार्यपालन अभियंता से की मुलाकात
19-Feb-2022 8:32 PM
मजदूर संघ ने कार्यपालन अभियंता से की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर,19 फरवरी।
भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने आज कार्यपालन अभियंता संभाग बलरामपुर के आर. एन.नामदेव से मुख्यालय में मुलाकात की।

भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने पूर्व में ही कनिष्ठ यंत्री दीपक निकुंज के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने का उन्होंने पत्र के माध्यम से अवगत कराया था और इस संबंध में कार्यपालन अभियंता से बैठक करने का समय मांगा था। जहां आज कार्यपालन अभियंता संभाग बलरामपुर के द्वारा मजदूर संघ के साथ बैठक बुलाकर मजदूर संघ की बात सुनी गई।

मजदूर संघ के शोभा सिंह प्रांतीय अध्यक्ष, पीयूष केसरी जिला मंत्री बलरामपुर, अशोक कटक्वार भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष बलरामपुर पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि कनिष्ठ यंत्री दीपक निकुंज के द्वारा पदाधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। इनके व्यवहार से पदाधिकारियों में काफी रोष है।

मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इनका व्यवहार उपभोक्ताओं के साथ भी अच्छा नहीं है। उपभोक्ताओं के साथ भी इनका अभद्र व्यवहार करने की शिकायत प्राप्त हुई है । जिस पर आर.एन नामदेव ने सभी पदाधिकारियों से कनिष्ठ यंत्री की तरफ से मौखिक क्षमा मांगते हुए कनिष्ठ यंत्री के खिलाफ नोटिस जारी करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि अगर उनके द्वारा संतुष्ट पूर्वक जवाब नहीं मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट