बलरामपुर

खाते में दूसरे का धान बेचने की कोशिश, 185 बोरा धान जब्त
21-Jan-2022 6:19 PM
खाते में दूसरे का धान बेचने की कोशिश, 185 बोरा धान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलरामपुर, 21 जनवरी। अपने खाते में दूसरे का धान बेचने की कोशिश करते किसान का धान खाद्य निरीक्षक ने जब्त किया है, वहीं एक अन्य धान खरीदी केंद्र में कोचिया द्वारा धान अवैध रूप से बेचने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे जब्त की गई।

प्रशासन द्वारा धान के अवैध परिवहन, संग्रहण, उपार्जन केन्द्रों में पुराने धान के बिक्री के प्रयास तथा बिचौलियों एवं कोचियों के अवैध धान पर कार्रवाई की जा रही रही है।

विकासखण्ड कुसमी के ग्राम त्रिपुरी के किसान मनिजर से खाद्य निरीक्षक कुसमी एवं नोडल अधिकारी ने 80 बोरी अवैध धान जब्त की। मनिजर द्वारा अपने खाते में दूसरे का धान बेचने का प्रयास किया जा रहा था। जिसे जब्त कर मण्डी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार डिण्डो समिति में श्री कृष्णा प्रसाद के माध्यम से कोचिया द्वारा 105 बोरा अवैध रूप से बेचने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे जब्त कर कार्यवाही की गई। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर सभी अधिकारी-कर्मचारी सर्वाच्च प्राथमिकता के साथ अपने कर्तव्य का निवर्हन करते हुए त्वरित कार्रवाई करें।


अन्य पोस्ट