बलौदा बाजार
3 साल में 4043 ट्रैक्टर खरीदी, इसमें मात्र 93 का व्यवसायिक पंजीयन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 2 मई। जिले में कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टरों का बड़े पैमाने पर व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा हैं। ये ट्रैक्टर खेतों की बजाय सडक़ों पर रेत मुरुम और मिट्टी ढोने में लगे हैं। वर्ष 2022 से 2025 के बीच 4035 ट्रैक्टर पंजीकृत हुए जिसमें से केवल 93 का ही कमर्शियल रजिस्ट्रेशन हुआ हैं। बाकी सभी को कृषि कार्य के लिए बात कर पंजीकृत कराया गया है लेकिन इनका उपयोग रेत परिवहन जैसे गैर कृषि कार्यों में हो रहा हैं।
सख्त कार्यवाही के अभाव में बढ़ रहा अवैध रेत परिवहन
इन ट्रैक्टरों का उपयोग नियम विरोध होते हुए भी इन पर सख्त कार्रवाई नहीं हो पा रही हैं। आरटीओ द्वारा कृषि कार्य के लिए जारी किए गए ट्रैक्टरों को व्यवसायिक परिवहन कार्यों में खुले आम प्रयोग किया जा रहा हैं। खनिज और राजस्व विभाग द्वारा छापेमारी के बावजूद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का अभाव हैं। कृषि ट्रैक्टरों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने जैसे उपाय पर्याप्त नहीं साबित हो रहे हैं।
अवैध ट्रैक्टरों से क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों में लोगों की मौत
कैस 1 ग्राम खैदा में रेत से दौड़ रही ओवर स्पीड ट्रैक्टर ट्राली पलटने से नाबालिक समय दो लोगों की मौत।
कैस 2 ग्राम डोटोपार के पास दर्शन कर लौट रहे लोगों से भरे ट्रैक्टरों ट्रैक्टर को हाईवे ने टक्कर मारी जिससे दो की मौत और 27 घायल
केस 3 ग्राम खैरी में अवैध रेत से लदा ट्रैक्टर 8 वर्षी बच्चों को कुचला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सब्सिडी का उपयोग
सरकार किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर 20 फीसदी से 50 फीसदी तक की सब्सिडी देती हैं। जिसका फायदा असल किसनों की बजाय अवैध खनन करने वाले ट्रैक्टर उठा रहे हैं। कमर्शियल ट्रैक्टर खरीदने पर लगने वाले टैक्स और शुल्कों से बचने के लिए वे कृषि ट्रैक्टर के नाम पर पंजीयन कर रहे हैं और उनका उपयोग व्यावसायिक कार्यों में कर रहे हैं।
सख्त कदम उठाएंगे
आरटीओ अधिकारी सीएल देवांगन के अनुसार किसी कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टरों का कमर्शियल उपयोग नियमों के विरुद्ध हैं। विभाग समय-समय पर कार्रवाई करता है लेकिन समस्या की गंभीरता को देखते हुए और सख्त कदम उठाने की आवश्यकता हैं।
3 साल के ट्रैक्टर पंजीयन का विवरण
वर्ष कृषि ट्रैक्टर कमर्शियल ट्रैक्टर
2022-23 929 23
2023 24 1137 27
2024 25 1876 43


