बलौदा बाजार

विशेष शैक्षिक भ्रमण: प्रशिक्षणार्थियों व विद्यार्थियों ने सीखे वन प्रबंधन और जैविक खेती के तरीके
11-Jan-2026 3:26 PM
विशेष शैक्षिक भ्रमण: प्रशिक्षणार्थियों व विद्यार्थियों ने सीखे वन प्रबंधन  और जैविक खेती के तरीके

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 11 जनवरी 2026/ वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार गणवीर धम्मशील के निर्देशानुसार एवं उप वनमण्डलाधिकारी अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को परिक्षेत्र देवपुर में शैक्षणिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महासमुंद वन विद्यालय के वनरक्षक प्रशिक्षणार्थियों सहित गुरुघासीदास विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

प्रशिक्षु परिक्षेत्र अधिकारी देवपुर चंद्रहास ठाकुर द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों और छात्रों को काष्ठ कूप के वैज्ञानिक प्रबंधन, पेड़ों की कटाई के नियम और डिपो संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान वन प्रबंधन समिति से जुड़ी महिला समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया।

चंद्रहास ठाकुर ने बताया कि कैसे महिला समूह जैविक खेती के माध्यम से न केवल पर्यावरण संरक्षण कर रहे हैं, बल्कि अपनी आजीविका को भी सुदृढ़ कर रहे हैं। छात्रों ने जैविक खाद निर्माण और खेती की बारीकियों को समझा।

प्रशिक्षणार्थियों को ऐतिहासिक एवं वैज्ञानिक महत्व वाले च्मनीराम सागौन वृक्षारोपणज् का अवलोकन कराया गया। यहाँ उन्हें सागौन की गुणवत्ता, रोपण तकनीक और उनके संरक्षण के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया।

 


अन्य पोस्ट