बालोद

पं. दीनदयाल को किया याद
27-Sep-2022 7:07 PM
पं. दीनदयाल को किया याद

दल्लीराजहरा, 27 सितंबर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चन्द्रकान्त चोपड़े के नेतृत्व में 25 सितंबर को वार्ड 02 और वार्ड 22 के बूथ पर  एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।      

सर्वप्रथम  पंडित दीन दयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पूजा अर्चना व माल्यार्पण के साथ हुआ उसके बाद चंद्रकांत चोपड़े ने कहा कि पंडित दीनदयाल एक कुशल प्रशासक व मार्गदृष्टा थे। उन्होंने जनसंघ अब भारतीय जनता पार्टी  की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हितेश डोंगरे ने भी उनके  जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जी बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे, उन्होंने अपनी मेहनत से जनसंघ के विभिन्न पद पर रहे और अपनी कार्य से पार्टी का विस्तार किया। 

इस अवसर पर जिला मंत्री राकेश कोसरे  ने कहा की पंडित दीनदयाल का जन्म 25 सितंबर 1916 को उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले में हुआ था बचपन में ही  इनके माता पिता का  देहांत हो  गया। इन्होंने जिंदगी से हार न मानते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखी और अपने कार्य क्षमता से आगे  बढ़े जनसंघ के संस्थापक  श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि यदि दो ,चार  पंडित दीनदयाल  जैसे मिल जाए तो देश का काया कल्प हो जाता ।

इस अवसर पर भाजपा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश जायसवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल महामंत्री अनिल जामुरिया, भागवत खुटे, उपाध्यक्ष प्रदीप कामडी, सागर गनिर, विकास खरे, संदीप गौतम, उमेश कौशिक, रामु भारती, शेखर करायत आदि भाजपा अनुसूचित जाति के कार्यकर्ता उपस्थिति थे।


अन्य पोस्ट