बालोद

नपा अध्यक्ष ने बोर मरम्मत करने दिए निर्देश
04-Sep-2022 6:46 PM
 नपा अध्यक्ष ने बोर मरम्मत करने दिए निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्लीराजहरा, 4 सितंबर। नगर के वार्ड क्रमांक 16 वाडवासियों के द्वारा बोर खराब होने से पेयजल की समस्या उत्पन्न होनें की जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष को दूरभाष से दी गई।

जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर तत्काल उक्त वाड में पहुंचकर खराब बोर का निरीक्षण किया और पालिका कर्मियों को जल्द से जल्द बोर को दुरुस्त करने निर्देशित किया। वहीं उन्होंने वाडवासियों को आश्वस्त किया की जल्द ही उनके पेयजल की समस्या का निराकरण किया जायेगा। इस दौरान एलडरमेन प्रमोद तिवारी, संतोष पांडेय व वाडवासी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट