विचार / लेख

लड़कियों की मोरल पुलिसिंग कब बंद होगी?
09-Sep-2020 7:12 PM
लड़कियों की मोरल पुलिसिंग कब बंद होगी?

पूजा पवार

ये हैं संयुक्ता हेगड़े, संयुक्ता साउथ इंडियन फिल्म एक्ट्रेस हैं और कर्नाटक की रहने वाली हैं।

बैंगलोर के अगारा लेक पार्क में 4 सितंबर को संयुक्ता और उसकी दो दोस्त स्पोर्ट्स ब्रा पहनकर वर्कआउट कर रही थीं। तभी कांग्रेस की नेता कविता रेड्डी संयुक्ता और उसकी दोनों दोस्तों को शर्म, हया और लाज-लज्जा का पाठ पढ़ाने लगीं।

कविता रेड्डी ने भीड़ इक_ा करके उनको गाली-गलौज की, साथ ही पार्क के मेन गेट पर ताला लगवाकर संयुक्ता और उसकी दोस्तों को पार्क में ही कैद कर लिया।

कविता रेड्डी ने संयुक्ता की एक दोस्त को थप्पड़ तक मारने की कोशिश की। पर संयुक्ता और उसकी दोनों दोस्त कविता रेड्डी और भीड़ से डरी नहीं। संयुक्ता ने पूरे इंसिडेंस का लाइव वीडियो बनाया और लोगों को पूरी घटना से अवगत करवाया।

इसी बीच पुलिस आई और पुलिस ने भी कविता तथा भीड़ का साथ देते हुए संयुक्ता और उसकी दोस्तों को ‘नंगा नाच करने वाली’ तक कहा।

संयुक्ता ने बाद में कविता रेड्डी के खिलाफ एफआईआर लिखवाई।

सोशल साइट्स पर भी कविता रेड्डी संयुक्ता को उलटा सीधा लिख रही थीं। जिस पर कविता की खिंचाई खूब हुई।

इन सबका नतीजा यह हुआ कि आज कविता ने संयुक्ता से सार्वजनिक माफी भी मांग ली।

संयुक्ता साउथ इंडियन फिल्म्स का जाना-पहचाना चेहरा है। वे कई फिल्म्स और शो कर चुकी हैं।

उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड मिल चुका है। कुल मिलाकर इस पूरे इंसिडेंस के निचोड़ के रूप में यह सवाल उठते हैं कि यह देश कब लड़कियों के कपड़े देखकर उसको कैरेक्टर सर्टिफिकेट बांटना बंद करेगा?

कब लड़कियों की मोरल पुलिसिंग बंद होगी?और कब लड़कियों के साथ इस तरह की सार्वजनिक हिंसा बंद होगी??

संयुक्ता एक फिल्म एक्ट्रेस हैं इसलिए वे इतनी हिम्मत कर गईं। क्या कोई आम लडक़ी किसी नेता का इतना सामना कर पातीं?


अन्य पोस्ट