सरगुजा

भाजपा का संभाग स्तरीय आदिवासी मोर्चा की बैठक आज
05-Jul-2021 8:34 PM
भाजपा का संभाग स्तरीय आदिवासी मोर्चा की  बैठक आज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 5 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा का सरगुजा संभाग स्तरीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बैठक 6 जुलाई मंगलवार को संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में दोपहर 12 बजे से भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य भाजपा पूर्व संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह, केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय, तथा पूर्व सांसद सरगुजा कमलभान सिंह के विशिष्ट आतिथ्य व अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम की अध्यक्षता में आयोजित है।

यह जानकारी देते हुए अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री अनुज एक्का ने बताया कि आदिवासी मोर्चा के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा संभागीय प्रभारी राम लखन सिंह पैकरा ने जनजाति मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक ली तथा सभी को कार्य विभाजन व प्रभार देकर तैयारियों में जी जान से जुटने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित अनुसूचित जनजाति समुदाय के सभी बडे नेता व जनप्रतिनिधियों के सम्मिलन के इस अवसर को ऐतिहासिक बनायें ताकि सरगुजा संभाग में एक बड़े परिवर्तन का शंखनाद हो।

बैठक में इस अवसर पर जनजाति मोर्चा सरगुजा जिले के प्रभारी श्रीमती मंजूशा भगत, धनराम नागेश, निशिकांत भगत, कमलेश टोप्पो, गढ़वा, चेतराम बड़ा, अंकित तिर्की, बिहारी तिर्की सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट