सरगुजा

माउंट लिटेरा जी स्कूल में उत्साह के साथ मनाई गुरु नानक जयंती
26-Nov-2026 8:41 PM
माउंट लिटेरा जी स्कूल में उत्साह के साथ मनाई गुरु नानक जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 26 नवंबर। माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में गुरुनानक जयंती पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा पहली के विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी से किया गया। इसके बाद प्रीफेक्ट शौर्य गुप्ता ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विद्यालय के शैक्षणिक निदेशक डॉ. बृजेश पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक के.पी. दीक्षित, उत्तम सिंह सिसोदिया, राजू अग्रवाल, प्रतीक दीक्षित, दीपेश एवं मेहता सर उपस्थित रहे।

विशेष प्रार्थना सभा में सत्यिकी मिश्रा ने गुरु नानक देव जी के जीवन एवं आदर्शों पर विचार व्यक्त किए। शृष्टि यादव ने गुरुबाणी तथा अनुषा तिर्की ने प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। वहीं भूमिका सिंह, वंश अग्रवाल, सुजल जायसवाल, आद्या पाण्डेय, आन्या विश्वकर्मा, ओजस्वी वर्मा, राजवीर सोनी एवं अभिराज गुप्ता ने भक्तिमय गीत की प्रस्तुति दी।

इस दौरान शैक्षणिक निदेशक डॉ. बृजेश पाण्डेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करने तथा सेवा, नैतिकता और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटिका कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। इसमें शियांशा जायसवाल, शौर्य गुप्ता, बिश्मीत सिंह, वरुण धनवानी, गुरमन कौर, अनमोल गुप्ता, सार्थक सिंह एवं लक्ष्य गुप्ता ने अपनी भूमिकाओं के माध्यम से गुरु नानक देव जी के संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में अन्य विद्यार्थियों ने भी विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस अवसर पर सिमरन सिंह मैम द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। अंत में नव्या सिंह ने आभार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय प्रबंधन, अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम का समापन गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने तथा समाज में प्रेम, समानता, मानवता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के संदेश के साथ हुआ।


अन्य पोस्ट