सरगुजा

फिट इंडिया एंबेसडर के रूप में राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप नियुक्त
05-Jul-2021 8:32 PM
 फिट इंडिया एंबेसडर के रूप में राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप नियुक्त

अम्बिकापुर, 5 जुलाई।  फिट इंडिया एंबेसडर के रूप में राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह नियुक्त किए गए।

युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत फिट इंडिया एम्बेसडर के रूप में राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि नियुक्त होना मेरे लिए सम्मान की बात है।  जिले व राज्य में स्वास्थ्य और फिट जीवन शैली का मार्ग प्रशस्त करने के लिए अपने दैनिक जीवन में फिटनेस गतिविधियों और खेलों में शामिल कर जोडऩे के लिए व प्रोत्साहित करने पर चुना गया है। मैं जिले व राज्य स्तर बास्केटबॉल व अन्य खेलों के क्षेत्र में निरन्तर कार्य कर रहा हूँ और आगे भी इसी तरह का कार्य करुंगा। मेरे द्वारा तैयार किया गया खिलाड़ी खेल के क्षेत्र जिले व राज्य का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक करते आ रहे हैं। मेरे द्वारा अपने शहर, जिले व राज्य में विभिन्न खेल गतिविधि से सभी को जोडऩे का मुख्य कार्य करता हूँ।

 फिट इंडिया अभियान से जुडक़र लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित करुंगा। साथ ही फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रचार - प्रसार भी करुंगा।


अन्य पोस्ट