सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,29 जून। यूथ इंटक कांग्रेस द्वारा मंगलवार को केंद्र में सभी मामले में फेल हो चुकी मोदी सरकार के बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम के खिलाफ बैल गाड़ी चलाकर प्रदर्शन किया गया।
विदित हो कि जब कांग्रेस की सरकार केंद्र में थी तब कच्चे तेल की कीमत 101.11 रुपये रहने के बावजूद 63.99 रुपये में पेट्रोल मिलता था। आज बीजेपी के शासन काल में कच्चे तेल के दाम 74 रुपये होने के बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार 98.11 रुपये बेचकर गरीब जनता को अपंग बना दिया है। केंद्र की मोदी सरकार से सभी वर्ग त्रस्त है और आज इसी के विरोध में यूथ इंटक द्वारा बैल गाड़ी चलाकर विरोध-प्रदर्शन किया गया
इस दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी चेयरमैन आदित्येश्वर शरण सिंह देव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, महापौर अजय तिर्की, प्रेदश उपाध्यक्ष जे पी श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव दितेन्द्र मिश्रा, प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा, सीतापुर ब्लॉक उपाध्यक्ष शैलेष सिंह, एल्डरमेन सौरव फिलिप, आलोक सिंह, निखिल विश्वकर्मा,राजन सिंह, दिलीप धर, ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रिंस विश्वकर्मा, यूथ इंटक जिलाध्यक्ष आशीष शील व आयुश पासवान, परवीन भगत, विशाल सिंह, रजत सिंह ,समीर प्रकाश, मनमोहन उपाध्याय, नवीन चौहान, आशुतोष मिश्रा, राहुल पटेल, दीपक गुप्ता, सतीश घोष, करण घोष, संजय बाला, शुभोजित, गोपेश हजारी, नरेन्द्र राय, मृत्युंनजय पटेल, पीयूष विश्वास, स्वतंत्र एक्का, राहुल विश्वास,करण मिंज, विशाल सोनवानी,गणेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, आशीष विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा, रोहित धर उपस्थित रहे।


