सरगुजा
कोरोना को मात देकर 1 लौटा घर, 40 का इलाज जारी
29-Dec-2020 8:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर, 29 दिसंबर। कोरोना को शिकस्त देकर 1 व्यक्ति घर लौटा, वहीं 40 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है।संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने बताया है कि अम्बिकापुर के मोमिनपुरा निवासी 54 वर्षीय पुरूष को 5 दिन के हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर आज डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 29 दिसम्बर की स्थिति में 40 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। इनमे सरगुजा जिले के 30, सूरजपुर जिले के 2 तथा बलरामपुर जिले के 8 मरीज शामिल हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे