सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 28 सितंबर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय अंबिकापुर द्वारा आयोजित चैतन्य देवियों की छठवें दिन भव्य झांकी के शुभारंभ में जिला अध्यक्ष भाजपा भारत सिंह सिंसोदिया, होमगार्ड जिला कमांडेंट शिव कुमार कठौतिया, सीईओ बलरामपुर नैनतारा, संचालक विवेकानंद स्कूल-स्वामी तन्मयानंद जी, शारदा अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता मंगल पांडे, उमाशंकर पांडे, सुनिधि एवं ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर किया गया।
द्वीप प्रज्वलन के पश्चात भारत सिंह सिंसोदिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए चैतन्य देवी की झांकी को अध्यात्म का संतुलन, योग एवं अनेक प्रकार के धैर्यता का प्रतीक बताया। इनसे हम आत्मिक बल भर अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। शिव कुमार कठौतिया ने चैतन्य देवियों की झांकी की सराहना करते हुए सभी को नवरात्रि की बधाई दी।
मंगल पांडे द्वारा झांकी दर्शन के दौरान कहा कि शिव के स्वरूप आदि शक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों को अनुभव व महसूसता के साथ दर्शन करते हैं।
तन्मयानंद जी ने भी सभी को नवरात्रि की बधाई दी। अंत में चैतन्य देवियों के झांकी का उद्देश्य बताते हुए ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने नवरात्रि के इस छठवें दिन पर कहा कि यह चैतन्य देवियां संदेश देती है कि निरंतर राजयोग के अभ्यास द्वारा हम एकाग्रता शक्ति को प्राप्त कर हम अपने अंदर के दैवीय शक्ति को जागृत कर दैवीय स्वरूप को प्राप्त कर सकते हैं। शहर तथा आसपास के हजारों लोगों ने चैतन्य भव्य झांकी के दर्शन किए। झांकी देखने के लिए दिन -प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती जा रही है ।यह चैतन्य झांकी प्रतिदिन 2 अक्टूबर तक संध्या 6.30 से रात्रि 10.30 बजे तक दर्शनार्थ रखी जायेगी।


