सरगुजा

रेबीज एक जानलेवा बीमारी, सही समय पर उपचार से बचा जा सकता है-सी के मिश्रा
27-Sep-2025 9:47 PM
रेबीज एक जानलेवा बीमारी, सही समय पर उपचार से बचा जा सकता है-सी के मिश्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 27 सितंबर। डॉ. सी के मिश्रा अतिरिक्त उप संचालक पशुधन विकास विभाग ने कहा कि रेबीज वायरस से होने वाली एक जानलेवा बीमारी है। ये जूनोटिक बीमारी है, जो जानवर से मनुष्यों में फैलाती है जो जूनोटिक बीमारियों में सबसे खतरनाक है।

यह बीमारी कुत्ते, बिल्ली, लोमड़ी और सियार जैसे जानवर के काटने से उनके लार द्वारा फैलती है।

रेबीज बीमारी का उपचार संभव नहीं है। इस बीमारी से 100 प्रतिशत मौत हो जाती है,लेकिन टीका लगवाकर 100 प्रतिशत बचा जा सकता है। रेबीज प्रत्येक वर्ष 28 सितंबर को मनाया जाता है, इस दिन प्रसिद्ध वैज्ञानिक लुईस पाश्चर की पुण्यतिथि है और इस रेबीज वायरस के टीका की खोज उनके द्वारा किया गया था, इसलिए 28 सितंबर को मनाया जाता है।

विश्व रेबीज दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बीमारी के प्रति लोगो में जागरूकता फैलाना है ताकि रेबीज से हो रही मौत को कम किया जा सके।99 प्रतिशत रेबीज कुत्ते के काटने से होता है अन्य जनवरो से केवल 1 प्रतिशत रेबीज फैलता है।


अन्य पोस्ट