सरगुजा

परशुराम जयंती पर निकाली शोभायात्रा
30-Apr-2025 10:26 PM
परशुराम जयंती पर निकाली शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 30 अप्रैल। अंबिकापुर में परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों लोग शामिल हुए और भगवान परशुराम के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा।

परशुराम जयंती के अवसर पर शोभायात्रा में 3000 से अधिक लोग शामिल हुए। इसमें ब्राह्मण समाज के लोग, महिलाएं, युवतियां और अन्य भक्त शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। स्थानीय लोगों ने यात्रा के दौरान फूलों की वर्षा की और भगवान परशुराम की आरती उतारी। बैंड की धुन पर लोग थिरकते हुए चल रहे थे और यात्रा में झांकियां भी शामिल थीं, जो आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

यात्रा में भगवा ध्वज लेकर लोग भक्ति में झूमते हुए चल रहे थे। इस यात्रा के माध्यम से ब्राह्मण समाज में एकता और भगवान परशुराम को आदर्श मानने का संदेश दिया गया।

शोभायात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद आलोक दुबे, सिद्धार्थ मिश्रा, कैलाश मिश्रा, सीके मिश्रा, अल्पना मिश्रा, कमलेश तिवारी, अल्पना मिश्रा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


अन्य पोस्ट