सरगुजा

पंचायत सचिव के शासकीयकरण मांग का अमित सिंह देव ने किया समर्थन
11-Apr-2025 9:39 PM
पंचायत सचिव के शासकीयकरण मांग का अमित सिंह देव ने किया समर्थन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर,11 अप्रैल। छत्तीसगढ़  पंचायत सचिव संघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह पैकरा के आह्वन पर पूरे प्रदेश में शासकीयकरण मांग को लेकर पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। पंचायत सचिवों के हड़ताल में चले जाने से पंचायत सहित विभिन्न योजनाओं के कार्य ठप हो चुके हैं।

 पंचायत सचिव के हड़ताल में चले जाने से ग्रामीण काफी परेशान है। तो वही किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित सिंह देव ,अंबिकापुर विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष आमिर सोहैल एवं किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राम सूजन द्विवेदी ने शुक्रवार की दोपहर लखनपुर जनपद कार्यालय के सामने पंचायत सचिवों के हड़ताल स्थल पर पहुंचकर पंचायत सचिव संघ के पदाधिकारी से मुलाकात करते हुए उनकी मांगों का समर्थन किया है।

 किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित सिंह देव और अंबिकापुर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष आमिर सोहैल ने पंचायत सचिव के मांगों को जायज़ ठहराते हुए कहा कि चुनाव से पूर्व भाजपा के द्वारा जो वादा पंचायत सचिव से किया गया था, उन वादों को पूरा करना चाहिए, नहीं तो आने वाले समय में पंचायत सचिवों के साथ कांग्रेस भी इस हड़ताल का समर्थन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान पंचायत सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जयपाल साहू ,सतनारायण सिंह, वंश राम, घनश्याम सिंह, गजराज सोनवानी, चंद्रिका यादव, लालसाय सहित बड़ी संख्या में पंचायत सचिव संघ के सदस्य हड़ताल स्थल पर मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट