सरगुजा

6 से 14 अप्रैल के बीच होंगे भाजपा स्थापना दिवस पर कई आयोजन
02-Apr-2025 8:31 PM
6 से 14 अप्रैल के बीच होंगे भाजपा स्थापना दिवस पर कई आयोजन

कार्यक्रम के सरगुजा संभाग प्रभारी बने हरपाल सिंह भामरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 2 अप्रैल। आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के 45वें स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन हेतु भाजपा प्रदेश संगठन ने संयोजक एवं संयोजक सदस्यों की नियुक्ति की है जिसमें सरगुजा से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा को कार्यक्रम का संयोजक सदस्य व सरगुजा संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है।

प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने भी जिले में भाजपा स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों हेतु जिला संयोजक और सदस्यों की नियुक्ति की है, जिसमें जिला संयोजक संतोष दास व संयोजक सदस्य अनिल जायसवाल, संजय गुप्ता बोडा तथा रविन्द्र तिवारी बनाए गए हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कार्यक्रम के जिला संयोजक तथा सदस्यों को मंडल स्तर पर भी एक संयोजक व दो सदस्यों की टीम नियुक्त कर कार्यक्रम की वृहद तैयारी करने के निर्देश दिए हंै।

उन्होंने स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आगामी 4 अप्रैल को भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की बैठक भी आयोजित की है, जिसमें भाजपा संभाग प्रभारी राजा पांडे सहित अन्य प्रमुख नेतागण अतिथि के रूप में उपस्थित होने वाले हैं।


अन्य पोस्ट