सरगुजा

महापौर ने राष्ट्रीय खेल विजेता खुशबू गुप्ता का किया सम्मान
28-Mar-2025 11:07 PM
महापौर ने राष्ट्रीय खेल विजेता खुशबू गुप्ता का किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,28 मार्च। अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत और सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने राष्ट्रीय खेल विजेता सरगुजा की बेटी खुशबू गुप्ता का सम्मान किया।
38वीं राष्ट्रीय खेल देहरादून उत्तराखंड  नेटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए ब्रांज मेडल जीत कर नाम रोशन करने  पर राष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबू गुप्ता सम्मान करने के लिए अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत और सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी समेत निगम के एमआईसी मेम्बर आवास,पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग सदस्य मनीष सिंह, महिला तथा बालक कल्याण विभाग सदस्य प्रियंका गुप्ता,गुरू नानक वार्ड पार्षद शैलेश कुमार सिंह,प्रियंका चौबे,सिद्धार्थ मिश्रा, विकास गुप्ता, अन्य सभी उपस्थित थे।

महापौर और सभापति अपने दल के साथ गांधी स्टेडियम के बास्केटबॉल ग्राउंड पर पहुंच कर नन्हे नन्हे खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए सरगुजा जिला की राष्ट्रीय खिलाड़ी कु खुशबू गुप्ता का विशेष सम्मान किया गया।  अम्बिकापूर नगर पालिका निगम महापौर मंजुषा भगत ने सरगुजा जिला में खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए, सरगुजा जिला में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल एजेंडा बनाने की बात कही है।


अन्य पोस्ट