सरगुजा

शक्कर कारखाना केरता को निजी हाथों में सौंपे जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन कल
28-Mar-2025 11:05 PM
शक्कर कारखाना केरता को निजी हाथों में सौंपे जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन कल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

प्रतापपुर,28 मार्च। मां महामाया शक्कर कारखाना केरता को निजी हाथों में सौपे जाने के विरोध में कांग्रेस के द्वारा शनिवार को उग्र आंदोलन व धरना प्रदर्शन किया जाना है। इस परिपेक्ष में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार सिंह देव  के द्वारा अनुभाग्य अधिकारी राजस्व ललिता भगत एवं पुलिस एसडीओपी  सौरभ वी के चौकी प्रभारी ने चर्चा किया व समझाने का प्रयास किया।

एसडीओपी ने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से अपने बातों को रखें, तथा इस मामला को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से व्यवस्था बना चुकी है। वही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार सिंह देव ने कहा कि भारी संख्या में किसानों का भीड़ इस धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे इसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

कांग्रेस के वरिष्ठ  एवं कांग्रेस के पदाधिकारी के साथ आंदोलन को शांतिपूर्ण संपन्न करने हेतु बैठक रखा गया। जिसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया गया तथा जगह चयनित किया गया। मां महामाया शक्कर कारखाना के समीप धरना प्रदर्शन उग्र आंदोलन संपन्न होगा जिसमें प्रदेश लेवल के बड़े नेता पूर्व मंत्री विधायक आम जनता किसान ग्रामीण उपस्थित होंगे।


अन्य पोस्ट