सरगुजा

लखनपुर जनपद में भाजपा का कब्जा
05-Mar-2025 9:31 PM
लखनपुर जनपद में भाजपा का कब्जा

 अध्यक्ष शशि कला, उपाध्यक्ष कामेश्वर निर्विरोध निर्वाचित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 5 मार्च। सरगुजा जिले के लखनपुर जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को भाजपा से पर्यवेक्षक ललन प्रताप सिंह अंबिकापुर के उपस्थिति में जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ।

 अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज सहित पार्टी पदाधिकारियों की मंशानुरूप क्षेत्र के 18 जनपद सदस्यों के सर्व सहमति से जनपद अध्यक्ष शशि कला सिंह और जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े चुने गए हैं। जिससे पार्टी कार्यकताओं में हर्ष व्याप्त है। आतिशबाजी ढोल नगाड़े के साथ जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को फूल माला पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दी गई।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, रवि महंत लुण्ड्रा विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू, भाजपा नेता दिनेश साहू, प्रेमानंद तिग्गा निर्वाचित जनपद सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष लखनपुर विधायक निवास पहुंचे जहां जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि राहुल अग्रवाल राकेश अग्रवाल ,रवि अग्रवाल सौरभ अग्रवाल समीम खान हासिम खान फूल माला पहनकर स्वागत करते हुए मुंह मीठा करा कर बधाई और शुभकामनाएं दी गई।


अन्य पोस्ट