सरगुजा
बिहारी लाल सोनी का भाजपा से इस्तीफा
04-Feb-2025 9:23 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
प्रतापपुर,4 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य एवं पदाधिकारी बिहारी लाल सोनी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मंडल अध्यक्ष को संबोधित एक पत्र में अपने इस्तीफे की घोषणा की।
बिहारी लाल सोनी ने अपने इस्तीफे का कारण बताते हुए कहा कि उनके परिवार के छह सदस्यों को राजनीतिक द्वेष के कारण झूठे आरोपों में फंसाकर जेल भेज दिया गया है। इस घटना से वे बेहद दुखी और असंतुष्ट हैं, जिसके चलते उन्होंने भाजपा छोडऩे का निर्णय लिया है।
उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया कि यह कदम उन्होंने न्याय और पारदर्शिता के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए उठाया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे