सरगुजा

प्रबंधन और प्राचार्य ने विजेता खिलाडिय़ों को दी बधाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 3 फरवरी। श्री साई बाबा डे बोर्डिंग के खिलाडिय़ों ने जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पदकों पर निशाना साधा है।
साई स्कूल के व्यायाम शिक्षक राहुल सोनकर के नेतृत्व में अंडर 19 कम्पाउंड वर्ग अंश विर्र्को ने रजत पदक, रोशन भगत कांस्य पदक, अंडर 14 कम्पाउंड वर्ग में शैलेष कुमार कांस्य पदक, रिकर्व वर्ग आकाश कुमार सिंह कांस्य पदक, इंडियन राउंड में आर्यन कुजूर कांस्य पदक, अंडर 17 रिकर्व राउड में दिव्यांश रजत पदक और कम्पाउंड वर्ग में नैतिक पैकरा ने कांस्य पदक जीता है।
स्कूल के सात खिलाडिय़ों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद पदक जीतने पर संस्था के प्रबंधक विजय कुमार इंगोले, सचिव अजय कुमार इंगोले, प्रबंधन सदस्य रेखा इंगोले, अलका इंगोले और प्राचार्य प्राची गोयल ने खिलाडिय़ों को बधाई दी है।