सरगुजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 8 जनवरी। सरगुजा जिला पंचायत क्षेत्र एवं जनपद अध्यक्षों के पदों का आरक्षण बुधवार को नगर पालिक निगम स्कूल के सभाकक्ष में लाटरी पद्यति से किया गया। सरगुजा जिला पंचायत में 14 सीटें हैं। इनमें अंबिकापुर 1 एवं अंबिकापुर 2 दोनों सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो गई हैं।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर सिंहदेव एवं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता इन क्षेत्रों से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद अध्यक्षों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया लाटरी पद्यति से पूरी की गई। इस दौरान जिला पंचायत के सभी सदस्य, कांग्रेस-भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से वर्तमान में राकेश गुप्ता एवं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 से आदितेश्वर सिंहदेव जिला पंचायत सदस्य हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह की सीट आरक्षण में अनारक्षित हो गई है। पहले यह सीट अजजा वर्ग के लिए आरक्षित थी।
जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र के आरक्षण की स्थिति
क्षेत्र क्रमांक 1 (अंबिकापुर) - सामान्य महिला, क्षेत्र क्रमांक 2 (अंबिकापुर)- सामान्य महिला, क्षेत्र क्रमांक 3 (अंबिकापुर) - अजजा मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 4 (लखनपुर) - अजजा मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 5 (लखनपुर)- सामान्य, क्षेत्र क्रमांक 6 (उदयपुर)- अनुसूचित जाति, क्षेत्र क्रमांक 7 (उदयपुर) - अजजा महिला, क्षेत्र क्रमांक 8 (लुंड्रा)- अजजा महिला, क्षेत्र क्रमांक 9 (लुंड्रा) - सामान्य, क्षेत्र क्रमांक 10 (बतौली) - अजजा महिला, क्षेत्र क्रमांक 11 (सीतापुर)- अजजा महिला, क्षेत्र क्रमांक 12 (सीतापुर) - अजजा मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 13 (मैनपाट)- अजजा मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 14 (मैनपाट)- अजजा महिला
7 जनपदों में 4 अध्यक्ष
होंगी महिलाएं
सरगुजा के अधिसूचित होने के कारण सभी जनपद अध्यक्षों की सीटें अनुसूचित जन जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इनमें लाटरी से सीटों को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। सात में चार जनपद अध्यक्षों का पद महिलाओं के लिए आरक्षत किया गया है।
जनपद अध्यक्षों के आरक्षण की स्थिति
अंबिकापुर - अजजा मुक्त, उदयपुर - अजजा मुक्त, मैनपाट - अजजा मुक्त, लखनपुर- अजजा महिला, लुंड्रा - अजजा महिला, सीतापुर - अजजा महिला, बतौली - अजजा महिला हुआ है।