सरगुजा

साँईं धाम विश्रामपुर में आध्यात्मिक कार्यशाला
23-Dec-2024 9:56 PM
साँईं धाम विश्रामपुर में आध्यात्मिक कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिश्रामपुर, 23 दिसंबर। श्री सत्य साँई सेवा संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्देशानुसार सरगुजा, सूरजपुर एवं कोरिया जिला का एक दिवसीय आध्यात्मिक कार्यशाला साँईं धाम विश्रामपुर में संपन्न हुई।

कार्यशाला का प्रारंभ मूल्य गीत से हुआ, जिसे दिप्ती स्वाई ने स्वर दिया। कार्यशाला का उद्देश्य एवं महत्व पर जिला अध्यक्ष संजयन पानीकर ने विस्तार से बताया। इक्कीस ओमकारम् का महत्व विषय पर अभ्यास सहित कृष्णा रानी शर्मा,साँई सुप्रभातम् कब? क्यों?और कैसे?विषय पर मिनी पाणिकर, अष्टोत्तर सतनामावली क्या? क्यों? विषय पर अभ्यास सहित पूनम शर्मा, साईँ गायत्री गायत्री मंत्र का अभ्यास, अर्थ विषय पर सुनीता मिश्रा, वेद पाठ पर मिनी पानीकर,भगवान के प्रवचन पर परिचय एवं अपनी इंद्रियों और उद्वेगो को संयमित करने के लिए नियमित साधना विषय पर संजय भारत ज्योतिर्ध्यान विषय एवं अभ्यास पर संजयन पाणिकर ने उपस्थित साँई भक्तगणों को अभ्यास कराकर संबंधित विषयों पर सूक्ष्मता से क्रमवार जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित साँई भक्तों ने संयमित एवं अनुशासन के साथ कार्यशाला में भाग लिया।

समापन उद्बोधन अंबिकापुर समिती संयोजक जयेश वर्मा ने दिया। जिला कोरिया प्रभारी हरिश चंद्र बिसेन का भी मार्गदर्शन उपस्थित भक्तों को प्राप्त हुआ।

कार्यशाला का संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय भारत एवं मीडिया प्रभारी महेश गुप्ता ने उपस्थित साँई भक्तों का कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया। कार्यशाला को सफल बनाने में समिति संयोजक शशि नानू सहित सभी सदस्यों की प्रमुख भूमिका रही।


अन्य पोस्ट