सरगुजा
सुरेन्द्र साहू को इंडिया डायमंड डिग्निटी अवार्ड
07-Dec-2024 10:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,7 दिसंंबर। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को जयपुर राजस्थान के भव्या फाउंडेशन द्वारा अन्तरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में इंडिया डायमंड डिग्निटी आवार्ड से सम्मानित किया गया है।
छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू लगातार 32 वर्षों से बाल अधिकार , महिला अधिकार, नशा मुक्ति के खिलाफ जन जागरूकता अभियान,मानव व्यापार के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान ,कोरोना काल में एंम्बुलेस का संचालन,घरेलू हिंसा के खिलाफ जन जागरूकता अभियान व अन्य उत्कृष्ट कार्य किये हंै। सुरेन्द्र साहू को इंडिया डायमंड डिग्निटी अवार्ड 2024 मिलने पर अनेक लोगों ने बधाई दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


