सरगुजा

बलरामपुर के खिलाडिय़ों ने 7 गोल्ड, 3 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीते
30-Oct-2024 8:03 PM
बलरामपुर के खिलाडिय़ों ने 7 गोल्ड, 3 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीते

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 30 अक्टूबर। रेन सिन कान छत्तीसगढ़ कराटे फेडरेशन में खेलो छत्तीसगढ़ और यूथ कराटे गेम का आयोजन वासु मंगलम चकरभाठा बिलासपुर में किया, इसमें छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए बलरामपुर के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 खिलाडिय़ों ने 7 गोल्ड मेडल, 3 सिल्वर मेडल और 6 ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों में से जिला बलरामपुर ने प्रथम टीम ट्रॉफी अवार्ड अपने नाम किया। साथ ही राष्ट्रीय स्तर 2025 में देहरादून के लिए भी क्वालीफाई किया।

चैंपियनशिप में बलरामपुर जिले के अलावा रायपुर, कोरबा, बिलासपुर , सहित 18 जिलों के 400 से अधिक खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया । चैंपियनशिप में बलरामपुर जिला के  कोच प्रेम शंकर भारती ,गोविंद दोहरे, सुनील दोहरे, दिनेश दोहरे ,अवधेश भारती कोच के रूप में खिलाडिय़ों का नेतृत्व किया।

 खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कई अवार्ड जीते। प्रतियोगिता में चंदा रानी स्वर्ण पदक ,चांदनी पटेल स्वर्ण पदक , प्रिया स्वर्ण पदक, सत्यम स्वर्ण पदक ,जमुना प्रसाद स्वर्ण पदक , विनय दोहरे स्वर्ण पदक, संजय दोहरे स्वर्ण पदक, अंजू कुमारी रजत पदक, राजू रजत पदक,  सुनील रजत पदक, गुंजा दिनकर कांस्य पदक, अनुसूया कांस्य पदक , सुनीता कांस्य  पदक , कमल सिंह कांस्य पदक, अनिल कुमार कांस्य पदक , विवेक कुमार कांस्य पदक अपने नाम किया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लौटने के बाद खिलाडिय़ों का स्वागत किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ कराटे फेडरेशन अध्यक्ष आर एस मिश्रा ,भाजपा मंडल अध्यक्ष सरगांव कैलाश ठाकुर,  जिला महामंत्री निश्चल गुप्ता , हरिशंकर वर्मा, नगर पंचायत सरगांव अध्यक्ष परमानंद साहू ,पंकज वर्मा , मनीष साहू ,पोषण यादव, रिंकू सिंह ठाकुर, आदि मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट