सरगुजा

शहर में पहली बार दिवाली जलसा, फन के साथ-साथ जागरूक भी होंगे बच्चे और युवा
18-Oct-2024 9:47 PM
शहर में पहली बार दिवाली जलसा, फन के साथ-साथ जागरूक भी होंगे बच्चे और युवा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 18 अक्टूबर। शहर में पहली बार दिवाली जलसा 2024 का आयोजन महेंद्रगढ़ रोड स्थित होटल माखन बिहार में किया जा रहा है, 20, 21 और 22 अक्टूबर को आयोजित यह कार्यक्रम दो पार्ट में चलेगा।

पहले पार्ट में सुबह 11 बजे से 5 बजे तक और दूसरे पाट में शाम 7 बजे से 10 बजे तक इस जलसे में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे। शहर में पहली बार हो रहे दिवाली जलसे के इस आयोजन में बच्चों,युवाओं, महिलाओं को न सिर्फ फन मिल पाएगा, बल्कि जागरूकता की  ऐसी बातें भी इस दौरान मालूम चल पाएंगी जिससे आगे चलकर सतर्क रहा जा सकता है।

इस आयोजन की जानकारी देते हुए इवेंट की संचालक वाटिका गर्ग ने बताया कि तीन दिवसीय इस आयोजन में सुबह के समय  पहले दिन 20 अक्टूबर को पेंटिंग, मेहंदी क्लास सहित स्टोरी सेशन गुड बैड टच ज्वेलरी मेकिंग, मेकअप, शाम को करवा चौथ सेलिब्रेशन होगा। इस इवेंट में सुबह के समय 149 और शाम के समय 499 एंट्री फीस रखी गई है।

21 अक्टूबर को दिन के समय बच्चों और महिलाओं के लिए जहां कई प्रतियोगिता और एक्टिविटी रखी गई है वहीं शाम के समय फैशन शो और टैलेंट शो बच्चों और महिलाओं के लिए आयोजित किया जाएगा।

 तीसरे दिन 22 अक्टूबर को दिन के समय बच्चों महिलाओं के लिए  विभिन्न एक्टिविटी और शाम के समय दिवाली जलसा आयोजित किया गया है जिसमें थंबोला, फायरवक्र्स, म्यूजिक बैंड डांस नाइट के साथ दिवाली सेलिब्रेशन मनाया जाएगा।


अन्य पोस्ट