सरगुजा

श्रीमद् भागवत कथा से मंगलसूत्र, चैन चोरी, 9 गिरफ्तार
08-Oct-2024 10:25 PM
श्रीमद् भागवत कथा से मंगलसूत्र, चैन चोरी, 9 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 8 अक्टूबर। लखनपुर के स्वयंभू शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सुनने पहुंची पांच महिलाओं के गले से सोने के चैन और मंगलसूत्र चोरी करने के मामले में लखनपुर पुलिस ने महिला पुरुष मिलाकर कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो स्विफ्ट कार वाहन जब्त किया है।

जानकारी के मुताबिक प्रार्थना निर्मल उम्र लगभग 63 वर्ष वार्ड क्रमांक 6 लखनपुर निवासी ने थाना लखनपुर पांच रिपोर्ट दर्ज कराया कि 27 सितंबर की शाम भागवत कथा सुनने अपने परिचित खुशबू साहू और परमेश्वरी साहू के साथ लखनपुर शिव मंदिर प्रांगण में गए हुए थे। कथा समापन उपरान्त प्रसाद वितरण के दौरान भीड़ होने के कारण खुशबू साहू, परमेश्वरी साहू, संतोषी देवी,  किरण अग्रवाल के गले से सोने के चैन और मंगलसूत्र को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया।

पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए मामले को विवेचना में लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेह महिलाओं के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जिसमें दो संदेही महिलाओं की सूचना मूखबिर के जरिए पुलिस को मिली, पुलिस ने दोनों महिलाओं को थाने तलब किया। संदेही महिला ने अपना नाम रेनू धमदे, रेणु परहोले निवासि पीपर सक्ति बताया।

गवाहों के अनुसार पीपर  के और महिलाओं को पहचान किया गया। सभी संदिग्ध को थाना अकलतरा तलब किया गया। घटना के संबंध में पूछताछ किए जाने पर उक्त लोगों द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया गया।

आरोपी महिला रेनू, मंजू बाई, हसीना बाई, चिरैया भाई, सुनीता, उत्तम कुमार, संजू सहित अन्य निवासियों को धारा 303(2)61 238 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर मंगलवार को न्याय अभिरक्षा में भेजा गया। साथ ही आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार को जब्त किया है। आरोपियों द्वारा जेवरात को बिक्री कर दिया गया था।


अन्य पोस्ट