सरगुजा

5 महिलाओं की सोने की चेन-मंगलसूत्र पार भागवत कथा सुनने पहुंची थीं
28-Sep-2024 10:06 PM
5 महिलाओं की सोने की चेन-मंगलसूत्र पार भागवत कथा सुनने पहुंची थीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 28 सितंबर। लखनपुर थाना क्षेत्र में भागवत कथा सुनने के दौरान पांच महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगल सूत्र की चोरी का मामला सामने आया है।  मंदिर परिसर में हडक़ंप मच गया।

 लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 स्थित स्वयंभू शिव मंदिर प्रांगण में 25 सितंबर से भागवत कथा का आयोजन किया गया है। दोपहर 3.30 से शाम 6.30 बजे तक कथावाचक पं. विवेक जी महाराज के द्वारा भागवत श्रवनपान कराया जाता है।

 शुक्रवार की शाम भागवत कथा सुनने बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे कथा स्थल पर पहुंचे थे,शाम 7 बजे भागवत कथा समापन उपरांत 5 महिलाए  निर्मला वर्मा लखनपुर, परमेश्वरी साहू प्रेमनगर, खूशबू साहू  लखनपुर, किरण अग्रवाल लखनपुर, संतोष देवी अग्रवाल लखनपुर के गले से सोने की चेन और मंगल सूत्र को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया।

महिलाओं ने तत्काल इसकी जानकारी लखनपुर पुलिस को दी गई है। लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंचीऔर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही। पुलिस और अयोजन समिति द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 


अन्य पोस्ट