सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,5 सितंबर। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने लखनपुर नगर पंचायत में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की सौगात दी है। जिस पर नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी विद्यासागर चौधरी के द्वारा नगरीय प्रशासन और विकास विभाग मंत्री अरुण साव और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल का आभार जताया है।
लखनपुर नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्रगति देने नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू मुख्य नगर पालिका अधिकारी विद्यासागर चौधरी की पहल अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल की अनुशंसा पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री अरुण साव के द्वारा लखनपुर नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों अधो संरचना और 15 वित आयोग मद अंतर्गत 173.54 राशि की की स्वीकृति दी है। बीटी सडक़, साप्ताहिक बाजार रोड में सीसी सडक़, चिरगाघाट में पुलिया निर्माण, लखनपुर स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर में प्योर ब्लॉक संहित अन्य निर्माण कार्य नगर पंचायत क्षेत्र में होना है।
गौरतलब है कि विगत दिनों पूर्व लखनपुर स्वामी आत्मानंद विद्यालय में अयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू शामिल हुए थे। जहां स्वामी आत्मानंद विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा प्योर ब्लॉक की मांग की गई थी। मांगों उपरांत लखनपुर स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर में नगर पंचायत की ओर से प्योर ब्लॉक निर्माण कार्य जल्द कराया जाएगा।


