सरगुजा

उप निरीक्षक रामशेखर शुक्ला-प्रधान आरक्षक राजेंद्र नामदेव सेवानिवृत्त
31-Aug-2024 8:43 PM
उप निरीक्षक रामशेखर शुक्ला-प्रधान आरक्षक राजेंद्र नामदेव सेवानिवृत्त

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने शॉल-श्रीफल देकर किया सम्मानित

अम्बिकापुर, 31 अगस्त। सनिवार को उप निरीक्षक रामशेखर शुक्ला एवं प्रधान आरक्षक राजेंद्र नामदेव सेवानिवृत्त हुए।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया।

पुलिस विभाग में लंबे समय से पदस्थ रहे उप निरीक्षक  राम शेखर शुक्ला ने 36 वर्ष, 02 माह, 24 दिन तक लगातार अपनी सेवा देकर 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुये। जिला पुलिस कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर  शैलेन्द्र पांडेय ने उप निरीक्षक  राम शेखर शुक्ला को शाल-श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सेवानिवृत्त एएसआई का पूरा परिवार बेटा, बेटी, दामाद एवम् अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इसी प्रकार पुलिस विभाग में लंबे समय से पदस्थ रहे प्रधान आरक्षक  राजेंद्र नामदेव ने 35 वर्ष,  27 दिन तक लगातार अपनी सेवा देकर 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुये। जिला पुलिस कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर  शैलेन्द्र पांडेय ने प्रधान आरक्षक  राजेंद्र नामदेव को शाल- श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पांडेय ने कहा कि सेवानिवृत हो रहे दोनों पुलिस अधिकारियों ने लंबी अवधि तक विभाग में सेवायें दी, कर्तव्य निष्ठा के साथ सौंपे गए दायित्यों का निर्वहन किया, इनका रिकार्ड बहुत अच्छा है इससे दूसरों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य लोगों की भलाई और सेवा के साथ ही अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही कर सजा दिलाना होता है जिसे इन्होंने बखूबी निभाया। प्रकृत्ति का नियम है आप दूसरों के लिए अच्छा करेंगे तो आपके साथ अच्छा होगा।

सेवा के बाद दूसरी पारी में परिवार के साथ समय व्यतीत कर खुश रहे। पुलिस विभाग की सेवा से सेवानिवृत हो रहे दोनों पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा शाल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया और बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान सेवानिवृत्त हो रहे उप निरीक्षक  राम शेखर शुक्ला एवम् प्रधान आरक्षक  राजेंद्र नामदेव के द्वारा सेवा के अनुभव को उपस्थित पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के समक्ष साझा किया।


अन्य पोस्ट