सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जरही, 29 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर जरही मंडल की बैठक सांस्कृतिक भवन जरही में हुई,जिसमें बतौर मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल शामिल हुए।
भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश नेतृत्व के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर जानकारी दी। सभी कार्यकर्ताओं को मंडल में आने वाले सभी गांवों में भाजपा के अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाए जाने का संकल्प दिलाया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के निर्माण के लिए कार्य करने वाला संगठन है। इसे हम सबको मिलकर फिर से विश्व का सबसे बड़ा संगठन बनाना है। छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।
इस दौरान भाजपा मंडल जरही के महामंत्री अशोक गुप्ता,राजकुमार गुप्ता,दशरथ सिंह,शरद चंद द्विवेदी, श्रीमती शशि सिंह,राकेश शुक्ला,रमाशंकर गिरी,समय लाल मिश्रा,गोपाल सिंह,रामधन,पुरन राम,लाल साय, हिमांशु सिंह,प्रवीण सिंह,राकेश सिंह,दीपक मिश्रा,मीना ,किरण गुप्ता,कलावती जयसवाल,देवा राम,चिंतावन राजवाड़े,सूरज सिंह,ओपी सिंह,राकेश,सुखसागर, विनय तिवारी,धनेश्वर राजवाड़े,प्रेम साहू सहित भरी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए।


