सरगुजा

डॉ. डीके सोनी को बेस्ट लॉयर एंड आरटीआई एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर 2024 का अवार्ड
05-Aug-2024 9:28 PM
डॉ. डीके सोनी को बेस्ट लॉयर एंड आरटीआई एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर 2024 का अवार्ड

पहला अंतरराष्ट्रीय अवार्ड जापान के टोक्यो में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 5 अगस्त। जापान के टोक्यो में डॉ. डी के सोनी को बेस्ट लॉयर एंड आरटीआई एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर 2024 का अवार्ड दिया गया।

यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल पीस काउंसिल के द्वारा  28 जुलाई को जापान के टोक्यो में विभिन्न कार्य क्षेत्रों जैसे समाजसेवा, पत्रकारिता, लेखन,कला साहित्य आदि विभिन्न क्षेत्र की उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने का कार्यक्रम यूएन ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड एंड इंटरनेशनल पीस कांफ्रेंस जापान 24 का आयोजन किया गया था।

उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से आने वाले अधिवक्ता एवं  आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. डी के सोनी भी आमंत्रित किया गया तथा संस्था की चेयरपर्सन डॉ. बरखा वर्षा के द्वारा पत्र भेजकर जापान आने हेतु निमंत्रित्त किया गया था, जिसके बाद डॉ. डी के सोनी जापान के टोक्यो कार्यक्रममें भाग लेने गए थे।

डॉ. डी के सोनी को जापान के टोक्यों के आए चीफ गेस्ट  कोटा मतसुरा डिप्टी  डायरेक्टर चैम्बर ऑफ कॉमर्स ऑफ  इकोनॉमी  टोकियों ,  आयाका कवाहरा सीईओ क्लेरडेकोर इन  तथा हिरोयुकी कोजुका रीजनल डायरेक्टर पीएसी  टीम जापान  के कर कमलों से  सम्मानित किया गया। डी के सोनी का यह पहला इंटरनेशनल अवॉर्ड जापान के टोक्यो में प्रदान किया गया।

डॉ. डी के सोनी को अब तक  भारत देश में अनेकों अवार्ड  प्राप्त हुआ है,जिनकी संख्या 30 हो गई है और डॉ. डी के सोनी का यह पहला भारत देश के बाहर जापान में मिले अवार्ड  से अब तक  प्राप्त अवार्ड की संख्या 31 हो गई है।

अधिवक्ता डॉ डी के सोनी को उक्त अवार्ड मिलने से उनके स्वर्णकार समाज और शुभचिंतकों सहित  अधिवक्ताओं और आदिवासियों के हित में कार्य करने  वालो में हर्ष व्याप्त है।

इस मौके डी के सोनी ने यह कहा है कि अभी तक यह उनका 31वां अवार्ड है, यह अवार्ड उनके द्वारा किए जा रहे आदिवासियों के जनहित और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा देता है और भविष्य में आगे अधिक ऊर्जा से तेज गति से सामाजिक और जनहित के कार्य को करने प्राथमिकता दिया जाएगा।


अन्य पोस्ट