सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 6 जून। शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोपी को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक़ प्रार्थिया ने 11 अप्रैल को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 अगस्त 2023 को लोहड़ापानी थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ निवासी ब्रजेश पैकरा प्रार्थिया को शादी करने का झांसा देकर अपने किराये के रूम मे ले जाकर बलात्कार किया एवं इसके बाद लगातार शादी का झांसा देकर बलात्कार कि या। अब आरोपी ब्रजेश पैकरा द्वारा शादी करने से इंकार किया जा रहा है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम ने आरोपी की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की। जो आरोपी द्वारा अपना नाम ब्रजेश पैकरा रायगढ़, हाल मुकाम सूरजपुर का होना बताया। आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।