सरगुजा

सार्वजानिक स्थानों पर शराब पीते 4 गिरफ्तार
02-Jun-2024 8:44 PM
सार्वजानिक स्थानों पर शराब पीते 4 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 2 जून।
सार्वजानिक स्थान पर शराब पीने के 4 प्रकरणों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

थाना कोतवाली पुलिस टीम ने नवागढ़ मेन रोड किनारे सार्वजानिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले आरोपी कृष्ण कुमार पड़वार सूरजपुर हाल मुकाम नवागढ़ अम्बिकापुर के विरुद्ध थाना कोतवाली में अधारा 36 (च) आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया। 

थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा गंगापुर मेनरोड सार्वजानिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले आरोपी ऋ षभ पाण्डेय दर्रीपारा अम्बिकापुर के विरुद्ध थाना गांधीनगर में धारा 36 (च) (1) आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया।

थाना बतौली पुलिस टीम ने बतौली देवरी रोड किनारे में सार्वजानिक स्थल पर शराब का सेवन करने वाले आरोपी जेम्स किंडो बतौली ठुनकुपारा जिला सरगुजा के विरुद्ध थाना बतौली में धारा 36 (च) आबकारी का प्रकरण दर्ज किया। थाना बतौली के दूसरे प्रकरण में पुलिस टीम ने बतौली देवरी रोड किनारे सार्वजानिक स्थान पर शराब पीने वाले आरोपी  करण महंत बतौली जिला सरगुजा के विरुद्ध थाना बतौली में धारा 36(च) आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस टीम द्वारा 4 मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट