सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,1 जून। आत्महत्या के दुष्प्रेरण मामले में मणीपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि मंझले भाई द्वारा आए दिन लड़ाई झगड़ा मारपीट कर घर से निकाल देने की बात से प्रताडि़त होकर तंग आकर आत्महत्या की गई थी।
पुलिस के मुताबिक़ सूचक राजनाथ राम अगरिया निवासी कोसगा थाना लखनपुर द्वारा 17 जनवरी2024 को थाना मणीपुर आकर सूचना दिया गया कि इसका बड़ा भाई भोज राम अपने परिवार के साथ 15 जनवरी को ग्राम बरढोढ़ी में अपनी भांजी के घर मेहमानी में गया था और परिवार के साथ वही पर रुक गया था कि 17 जनवरी को सूचक की भांजी फ़ोन कर बताई कि मामा भोजराम सुबह घर से बाहर निकला था, जो अभी तक घर नहीं आया है, बाद मे पता चला कि मामा भोज राम पास के खेत में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर मामले में थाना मणीपुर द्वारा प्रथम दृष्टया मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल निरीक्षण कर शव पंचनामा किया गया, मामले में मृतक के परिजनों के बयान लिए गए, जांच दौरान बयान मे तथ्य सामने आए कि मृतक आपस में तीन भाई हैं, तीनो भाई मे मझला भाई भोला राम अन्य दोनों भाइयो से लड़ाई झगड़ा एवं मारपीट करता रहता था और जमीन का आपसी बटवारा नही होने देने की बात बोलते हुए मृतक कों उसके परिवार सहित घर से बाहर निकाल दिया था जो मृतक भोज राम अपने परिवार के साथ भांजी के घर ग्राम बरढोढ़ी दिनांक 15 जनवरी को रहने के लिए गया था, कि एक दिन रहने के बाद 17 जनवरी को मृतक भोजराम बरढोढ़ी सरनापारा के खेत मे पेड़ मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था।
पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी भोला राम कोसगा थाना लखनपुर कों पकडक़र घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर आरोपी द्वारा अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना मणीपुर मे अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।