सरगुजा

महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार
01-Jun-2024 8:42 PM
महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

अंबिकापुर, 1 जून। महुआ शराब के साथ महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गांधीनगर पुलिस टीम को 31 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि शनि मंदिर के पास नमनाकला निवासी सीता चौहान अपने घर में अवैध हाथ भट्टी का बना हुआ भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब रखकर ग्राहक की तलाश कर रही हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गवाहों के साथ मौक़े पर पहुंचकर संदेही की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की गई। संदेही द्वारा अपना नाम सीता चौहान नमनाकला गांधीनगर का होना बताई।

आरोपिया क़े कब्जे सेप्लास्टिक डिब्बा में कुल 20 लीटर महुआ शराब किमती 3000/- रुपये जब्त किया गया। आरोपिया के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर में धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर मामले में आरोपिया के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।


अन्य पोस्ट