सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 30 मई। तकिया उर्स शरीफ के सफल आयोजन के लिए कमेटी ने अफसरों का आभार जताया।
अंजुमन कमेटी के सदर इरफ़ान सिद्दीकी के द्वारा तकिया उर्स शरीफ में शासन-प्रशासन के अधिकारी विलास संदीपन भोस्कर कलेक्टर सरगुजा, अंकित गर्ग पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक सरगुजा, फागेश सिन्हा एसडीएम, उमेश्वर सिंह बाज तहसीलदार, अमोलक सिंह ढिल्लो एडिशनल एस.पी, वीरेंद्र कुमार सिंह बेदिया पी.डब्ल्यू. डी. ऑफिस, मनीष सिंह परिहार टीआई थाना कोतवाली, अमृतलाल ध्रुव अपर कलेक्टर एवं प्रभारी उर्स शरीफ, एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया गया, अंजुमन कमेटी और आरयूएफसी के टीम द्वारा सभी को धन्यवाद पत्र दिया गया।
साथ ही सभी का अंजुमन कमेटी और आरयूएफसी की टीम ने कार्यक्रम को कामयाब बनाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए इस उम्मीद के साथ की इस तरह के कभी भी प्रोग्राम अगर कमेटी आयोजन करती है तो शासन-प्रशासन का उसमें सहयोग अन्य कार्यक्रम में भी बना रहे, यही कहकर सभी का पुन: धन्यवाद देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया गया। इसमें मुख्य रूप से इरफान सिद्दीकी, सहजेब अंसारी, रकीब अंसारी एवं टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।